नई दिल्ली, मार्च 19 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 का आगाज होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। निमयमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से SRH सीजन की शुरुआत में नए कप्तान के अंडर खेलेगी। जब तक पैट कमिंस अपनी इंजरी से रिकवर होकर वापस नहीं आ जाते, तब तक हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना नया कप्तान चुना है, वहीं अभिषेक शर्मा इस दौरान उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। एक तरफ भारतीय फैंस ईशान किशन को यह उपलब्धि हासिल करता देख काफी खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके जहन में सवाल है कि वह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कप्तानी करने के लिए कितना तैयार है? कहीं कप्तानी का दबाव उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस पर तो नहीं पड़ेगा? यह भी पढ़ें- 5 बल्लेबाज जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद कभी नहीं जीत पाए ऑरैंज कैप तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, ईशान किशन आ...