नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- IPL 2026 this week's schedule: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। आज यानी सोमवार 6 अप्रैल से एक नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इस सप्ताह के आईपीएल मैचों के शेड्यूल के बारे में जान लीजिए। आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल से 12 तक कुल 9 मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें दो दिन डबल हेडर होंगे। शनिवार और रविवार को दो-दो मैच खेले जाएंगे। आप जान लीजिए कि कौन सी टीम, कब कहां और किससे भिड़ने वाली है। आईपीएल 2026 के अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं। 12वां मैच सोमवार 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद गुवाहटी में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। 8 अप...