नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- आईपीएल 2026 के संस्करण में एक बार फिर केकेआर को निराशा हाथ लगी है। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने तीन बार की चैंपियन को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ सीजन में केकेआर की 5वीं हार हो गई है और 6 मुकाबलों में उसे एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। केकेआर का पंजाब किंग्स के साथ वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिए गए थे, सिर्फ वही एक पॉइंट केकेआर के पास है, बाकी उसने खुद से एक भी अंक अर्जित नहीं किया है। केकेआर को शुरुआती 6 मैचों में से एक भी जीत हासिल ना करने की वजह से अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं। अंक तालिका में यह टीम 10वें स्थान पर मौजूद है। यह भी पढ़ें- रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने KKR...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.