नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली,जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 178.257 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। विराट कोहली की इस शानदार बल्लेबाजी के कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर सकी और लगातार दो बार आईपीएल टाइटल जीतने में भी कामयाब रही। विराट कोहली के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वे अब आईपीएल के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर अनिल कुंबले का नाम है। यह भी पढ़ें- हम इतने रन बनाते तो जीत जाते...