नई दिल्ली, जून 5 -- आईपीएल 2026 के फाइनल के खत्म होने के बाद जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जश्न में डूबी थी तो वहीं गुजरात टाइटंस की बस में आग लग गई थी हालांकि इस पर तुरंत काबू पा लिया गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। वहीं इस फाइनल को कवर कर रहे माइकल क्लार्क के साथ भी इसी रात एक भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। माइकल क्लार्क ने उस दुर्घटना की आपबीती सुनाई है।ट्रेलर ट्रक से हुई कार की टक्कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क हाईवे पर हुए इस कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे। इस टक्कर में उनकी गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई थी। रविवार को आईपीएल फाइनल के खत्म होने के बाद माइकल क्लार्क एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, जहां उनकी कार की टक्कर सड...