नई दिल्ली, जून 22 -- IPL 2025 का फाइनल जीतने के एक दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने बेंगलुरु में सेलिब्रेशन किया था, लेकिन ये जश्न जानलेवा जश्न साबित हुआ था, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न चल रहा था और स्टेडियम के बाहर लोगों की जान जा रही थी। भविष्य में ऐसा ना हो, इसके लिए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कुछ गाइडलाइन्स तैयार की हैं। आईपीएल जीतने के बाद कोई इवेंट या रोड परेड के लिए बीसीसीआई से टीमों को अनुमति लेनी होगी। इंडिया टुडे से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि बोर्ड इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहा है और "भविष्य में किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए जोखिम के हर पहलू को बहुत गंभीरता से ले रहा है।" सैकिया ने कहा कि आईपीएल के बाद सार्वजनिक रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.