नई दिल्ली, जून 2 -- टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल टीमों को चेतावनी दी है कि वह स्टेट और सिटी लीग्स के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को पिक करते हैं, लेकिन आईपीएल में गेंदबाजी के हाई स्टैंडर्ड में वह फेल हो जाते हैं। छोटी लीग्स में वह पावर हिटर होते हैं, लेकिन आईपीएल में आकर उनकी हवा निकल जाती है। गावस्कर ने साफ कहा है कि आईपीएल और छोटी लीग्स में गैप बहुत ज्यादा है। उन्होंने आईपीएल की स्काउटिंग सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं और फ्रेंचाइजियों को चेतावनी दी है कि उनके स्काउट्स हाइप, एजेंट्स और कुछ मैचों की परफॉर्मेंस से प्रभावित हो जाते हैं और स्किल पर ध्यान नहीं देते। सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार को लिखे अपने कॉलम में कहा, "अलग-अलग स्टेट और सिटी लीग के कई बड़े हिटर IPL में इंटरनेशनल क्वालिटी की बॉलिंग के सामने एक्स...