नई दिल्ली, मई 16 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाल में दिल्ली गेट इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो कि खुद को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) का कर्मचारी बता लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे रहे थे। इनके पास पुलिस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के 54 टिकट थे जिनमें से 33 तो ऐसे टिकट थे जिनपर "नॉट फॉर सेल" (बिक्री के लिए नहीं) लिखा हुआ था जिन्हें प्रति टिकट 20-20 हजार रुपये के दाम में बेच रहे थे। एनडीटीवी के मुताबिक, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और इस मामले में चौथे आरोपी पंकज यादव की गिरफ्तारी हुई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पंकज ने पूछताछ में आरोप लगाया कि उसे "नॉट फॉर सेल" लिखे पास दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी और उसके असिस्टेंट के जरिए मिलते हैं। जांच में सामने आया कि चारों आरोपी ...