नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Abishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। हुगली पुलिस ने 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को गिफ्तार कर लिया है। मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। उनपर साथ ही आपराधिक धमकी देने समेत कई अन्य आरोप हैं। पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। छात्रा की शिकायत पर जून 2026 में मोगरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। छात्रा ने शिकायत में कहा कि क्रिकेटर ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले महीने अभिषेक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। पोरेल ने कथित तौर पर जनवरी 2023 में छात्रा से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उनपर आरोप है कि जब छात्रा के माता-पिता बाहर थे, तो वह उसे मनकुंडू में अपने फ्लैट प...