मुंबई, मार्च 31 -- आईपीएल (IPL 2026) मैचों की कवरेज के लिए भारत आए एक 76 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की मुंबई के ट्राइडेंट होटल में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अचानक हुई मौत के बाद घटना के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान इयान विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। वह एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे और 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे। लैंगफोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर आईपीएल ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा थे और शहर के विभिन्न स्टेडियमों से मैचों की कवरेज कर रहे थे। 29 मार्च को एक मैच कवर करने के बाद लैंगफोर्ड अपने कमरे (कमरा नंबर 2715) में वापस लौटे थे। अगली सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जब काफी देर तक कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.