IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच; कोहली ने की रोहित की बराबरी, लिस्ट में विदेशी है नंबर-1
नई दिल्ली, मई 14 -- विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गदर काटा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज ने रायपुर के मैदान पर दमदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 60 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 105 रन बनाए। आरसीबी ने 193 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। यह उनका आईपीएल में 21वां अवॉर्ड था। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 279 मैच खेल चुके हैं। 37 वर्षीय कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने भी अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.