नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का आगाज आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। केकेआर को सीजन-19 के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की इस खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले सीजन केकेआर ने उन्हें कप्तान बनाया था। आईपीएल 2025 में कोलकाता का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, उन्होंने 14 में से 5 ही मैच जीते थे, वहीं 7 हारे थे और 2 के नतीजे नहीं निकल पाए थे। वह पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही थी। अब आईपीएल 2026 में लगातार 2 हार के बाद अजिंक्य रहाणे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे नाकामयाब कप्तान बन गए हैं। यह भी पढ़ें- एलन ने तोड़ा KKR का एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल नंबर-1 जी हां, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.