नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा ने अपनी तेज गेंदबाजी का जौहर शनिवार, 4 अप्रैल को पूरी दुनिया को दिखाया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने ध्रुव जुरेल के खिलाफ 154.2 KMPH की स्पीड से गेंद डाली। यह आईपीएल 2026 की अब तक की सबसे तेज गेंद है। हालांकि इस शानदार स्पीड के बावजूद अशोक आईपीएल इतिहास की सबसे तेज टॉप-5 गेंदों में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। इस लिस्ट में तीन विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ी शामिल है। टॉप पर जो विदेशी खिलाड़ी बैठा है, वह इस रिकॉर्ड पर पिछले 15 सालों से राज कर रहा है, मगर आज तक उसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। यह भी पढ़ें- तुषार देशपांडे नहीं डालने वाले थे आखिरी ओवर! पराग का खुलासा; क्यों पलटा फैसला?शॉन टेट ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट के नाम आईप...