नई दिल्ली, मार्च 24 -- क्रिकेट फैंस के सिर पर आईपीएल 2026 का खुमार चढ़ने वाला है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है। लीग के अब तक के इतिहास में कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने। पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने इतिहास रचा था। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने थे जिसने अपनी कप्तानी में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया था। इससे भी दिलचस्प रिकॉर्ड एक अन्य खिलाड़ी का है जो लगातार तीन बार आईपीएल विजेता टीम का सदस्य रहा और तीनों ही बार टीमें अलग-अलग थीं। आईपीएल का ये लकी चार्म खिलाड़ी है लेग स्पिनर करण शर्मा। आईपीएल के इतिहास में वैसे तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। अब तक कुल 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार...