नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Apple के अपकमिंग iPhone Duo को टक्कर देने के लिए Motorola एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने तैयारी कर रहा है। इस फोन को Motorola Razr Flex 27 नाम से लॉन्च किए जाने की चर्चा है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के इस नए फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 50MP के दो रियर कैमरे और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। इस फोल्डेबल फोन को दिसंबर 2026 के मिड में ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नया Razr Flex 27 संभावित iPhone Duo को कितनी टक्कर दे पाता है। Motorola Razr Flex 27 में मिल सकते हैं ये फीचर्स लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Razr Flex 27 में 6.92 इंच की इनर AMOLED...