नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को टक्कर देने के लिए मोटोरोला अपना नया फोल्डेबल फोन तैयार कर रहा है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Razr Flex हो सकता है। कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट वेबसाइट पर सामने आई जानकारी से इसके लॉन्च टाइमलाइन का संकेत मिला है। माना जा रहा है कि यह फोन अब 2026 के बजाय 2027 में मार्केट में पेश किया जा सकता है। दरअसल, मोटोरोला की ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट वेबसाइट पर Motorola Razr Flex 2027 के नाम से एक पेज दिखाई दिया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस डिवाइस को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन दिसंबर 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें- iPhone 18 में...