नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल ने अपने नए iPhone 18 Pro Max में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड किए हैं। पहली नजर में यह फोन iPhone 17 Pro Max से काफी मिलता-जुलता नजर आता है, लेकिन कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग के मामले में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि पिछले साल के iPhone 17 Pro Max के मुकाबले नया iPhone 18 Pro Max कितना अलग है और क्या नए मॉडल के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना सही फैसला साबित हो सकता है या नहीं।ऐसा है डिस्प्ले और डिजाइन iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले साइज पिछले मॉडल जैसा ही है और दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिजाइन में भी बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता। हालांकि, नए मॉडल का वजन थोड़ा बढ़ गया है। इसका मतलब है कि हाथ में इ...