नई दिल्ली, जुलाई 13 -- अगर आप ऐपल का अगला फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple का अगला फ्लैगशिप iPhone भारत में अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,78,900 रुपये हो सकती है। बता दें, अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा iPhone 17 Pro Max की तुलना में लगभग 19,000 रुपये महंगा होगा। अमेरिका में भी इसकी शुरुआती कीमत 1,299 से 1,399 डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल मिलाकर कंपनी अपग्रेड्स के साथ-साथ कीमत भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। यह...