नई दिल्ली, जुलाई 13 -- टेक ब्रैंड Apple के नेक्स्ट जेनरेशन के iPhone का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में होने वाले अपने सालाना लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा सकती है। हालांकि Apple ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सप्लाई चेन लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के जरिए फोन की संभावित कीमत, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन सामने आने लगी है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।सितंबर में हो सकता है लॉन्च हर साल की तरह इस बार भी Apple सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपना लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में iPhone 18 सीरीज को पेश किया जाएगा। लॉन्च के कुछ दिनों बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं, जबकि सेल सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह से शुरू ह...