नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कुछ शुरुआती यूजर्स ने फोन में कई तरह की दिक्कतों की शिकायत की है। इनमें अचानक फोन का रीस्टार्ट होना, स्क्रीन पर ग्रीन कलर दिखने की समस्या, Face ID से जुड़ी परेशानी और ऐप्स के क्रैश होने जैसी परेशानियां शामिल हैं। ये शिकायतें Reddit और दूसरे ऑनलाइन फोरम्स पर सामने आई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फोन के अचानक ऑफ होकर रीस्टार्ट होने की हो रही है। कुछ यूजर्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max इस्तेमाल के दौरान बिना किसी वॉर्निंग के रीस्टार्ट हो रहे हैं। कुछ मामलों में यह समस्या Face ID का इस्तेमाल करने या Apple Pay ओपेन करने के दौरान सामने आई। ऐसे रीस्टार्ट को कई रिपोर्ट्स में 'Panic Full' प्रॉब्लम से जोड...