नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- iPhone 18, iPhone 18e या फिर iPhone Air 2 खरीदने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए है। खबर है कि ऐप्पल 2027 की शुरुआत में अपने नए आईफोन मॉडल लॉन्च कर सकता है और आने वाली लाइनअप में स्टैंडर्ड आईफोन 18, किफायती आईफोन 18e और सेकंड जेनरेशन का आईफोन एयर 2 शामिल हो सकते हैं। ऐप्पल ने सितंबर 2026 में ही अपनी प्रीमियम आईफोन लाइनअप पेश कर दी है, जिसमें iPhone 18 Pro मॉडल और उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, 'iPhone Duo' शामिल हैं। अब, कंपनी का ध्यान बाकी मॉडल्स पर है, जिन्हें फरवरी और अप्रैल 2027 के बीच स्प्रिंग सीजन में होने वाले एक अलग लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि लॉन्च मार्च में हो सकता है।यहां एक नजर डालते हैं कि iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 में क्या-क्या हो सकता है और भारत में इनकी कीमत कितन...