नई दिल्ली, मार्च 21 -- अगर आप एंड्रॉयड फोन चलाकर बोर हो गए हैं और iPhone में अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दो पॉपुलर iPhone मॉडल इस समय एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं iPhone 17e और iPhone 16 की। आईफोन 17e ऐप्पल का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। अब, iPhone 17e और iPhone 16, दोनों एक ही कीमत में मिल रहे हैं, ऐसे में आपको थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है। आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे ज्यादा अहमियत देते हैं, लेटेस्ट हार्डवेयर को या ज्यादा प्रीमियम फीचर्स को। जहां एक तरफ iPhone 17e में ज्यादा मॉडर्न चिपसेट मिलता है, वहीं ऐसा लगता है कि iPhone 16 में ज्यादा बेहतर फीचर्स हैं।iPhone 17e vs iPhone 16: फ्लिपकार्ट पर एक समान कीमत iPhone 17e के बेस 256GB स...