नई दिल्ली, मार्च 3 -- टेक कंपनी Apple ने हाल ही में iPhone 17e को भारत में 256GB वेरिएंट के लिए 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल लेटेस्ट A19 चिपसेट, MagSafe सपोर्ट और 'e' सीरीज में पहली बार Action Button जैसी खूबियों के साथ आता है। हालांकि, हर बार नया फोन खरीदना ही समझदारी नहीं होता क्योंकि इस लॉन्च के बाद iPhone 16e पर बंपर डील मिल रही है। iPhone 16e को लॉन्च के वक्त 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, अब Croma पर इसकी कीमत घटकर सिर्फ 47,900 रुपये रह गई है। यानी सीधे 12,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करते हैं, तो 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह भी पढ़ें- ऐपल लाया कम कीमत वाला शानदार आईफोन,...