नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Apple के iPhone 17 पर Flipkart की Big Billion Days Sale में बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी के नए iPhone की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी, जिसके बाद इसका 256GB मॉडल 99,900 रुपये में लिस्ट है। हालांकि Flipkart की फेस्टिव सेल में इसे 79,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों की अधिकतम करीब 19,901 रुपये तक की बचत हो सकती है। iPhone 17 के 256GB मॉडल को भारत में शुरुआत में 82,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में Apple ने इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी। Flipkart Big Billion Days Sale में फोन का सेल प्राइस 84,999 रुपये रखा गया है। इसके बाद बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेकर इसका इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये तक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- Rs.3000 से कम में खरीदनी है नई स्मार्टव...