नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- iPhone यूजर्स को एक धांसू फीचर मिलने वाला है, जिससे इंटरनेट के बिना कई काम किए जा सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल फ्यूचर iPhones में एक यूनिक फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट के भी मैप्स और फोटो शेयर कर पाएंगे। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब Amazon ने Globalstar को खरीदने का अपना इरादा जाहिर किया है। ग्लोबलस्टार वही सैटेलाइट कंपनी है जो iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स, साथ ही Apple Watch Ultra 3 में ऐप्पल के मौजूदा सैटेलाइट फीचर्स को पावर देती है। यह डील, जिसे अभी भी रेगुलेटरी मंजूरी मिलना बाकी है, 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद, ऐप्पल के सैटेलाइट फीचर्स अमेजन के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर चल सकते हैं।अभी आईफोन में बिना इंटरनेट यह सुविधाएं मिलती हैं अभी, ऐप...