नई दिल्ली, जुलाई 22 -- अगर आप हर साल नया iPhone खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसकी कीमत आपकी जेब पर भारी पड़ती है, तो जल्द ही Apple इसका सॉल्यूशन लेकर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया Apple Upgrade Program लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स कम मंथली पेमेंट करके iPhone इस्तेमाल कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर नए मॉडल में आसानी से अपग्रेड भी कर पाएंगे। माना जा रहा है कि यह कदम iPhone की सेल बढ़ाने और ग्राहकों को Apple के इकोसिस्टम से लंबे समय तक जोड़े रखने की स्ट्रेटजी का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस प्रोग्राम को फिनटेक कंपनी Klarna के साथ मिलकर शुरू कर सकती है। यह ट्रेडिशनल EMI से थोड़ा अलग होगा। इसमें ग्राहक डिवाइस को लीज पर लेंगे और हर महीने तय रकम का भुगतान करेंगे। लीज पीरियड के दौरान यदि नय...