नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- टेक ब्रैंड Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 में एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जो दो iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। कंपनी ने iPhone Handoff नाम का नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स एक ही फोन नंबर को दो अलग-अलग iPhone पर यूज कर सकेंगे और जरूरत के हिसाब से दोनों डिवाइस के बीच स्विच कर पाएंगे। iPhone Handoff फीचर को iPhone की सेटिंग्स में मौजूद सेल्युलर सेक्शन के जरिए सेटअप किया जा सकेगा। सेटअप के दौरान यूजर को दो iPhone में से एक को मेन डिवाइस और दूसरे को कंपैनियन डिवाइस के तौर पर चुनना होगा। मेन डिवाइस वह iPhone होगा जिसे यूजर आमतौर पर इस्तेमाल करता है, जबकि दूसरा फोन कंपैनियन डिवाइस के रूप में काम करेगा। यह भी पढ़ें- हर स्टूडेंट के काम आएंगे ये FREE ऐप्स, टॉप-10 की लिस्टदो...