नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- हुंडई भारतीय बाजार में अपनी अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम Ioniq P हो सकता है। इसे भारत के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसका कोडनेम HE1i है। हालांकि, हुंडई मोटर इंडिया ने अभी तक इसके नाम को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने 29 अक्टूबर को तीसरी तिमाही के नतीजों से जुड़ी कॉन्फ्रेंस कॉल में भारत में Ioniq P को लाने के प्लान का जिक्र किया था।जनवरी 2027 में हो सकती है एंट्री हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले 2026 के आखिर तक लाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब जनवरी 2027 में इसकी एंट्री हो सकती है। कंपनी इसे भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सेल बढ़ाने के लिए लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे प...