नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- IOCL Recruitment Apprentice 2025 Apply Online: अगर आप सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ जुड़कर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। IOCL ने अप्रेंटिस के 2,785 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और आज 18 दिसंबर, 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार आज शाम 5:00 बजे तक ही अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।पदों का विवरण और स्थान इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में स्थित इंडियन ऑयल की रिफाइनरियों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ट्रेडों में अप्रेंटिस नियुक्त किए जाएंगे। इनमें गुवाहाटी, बरौनी, गुजरात, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप जैसे प्रमुख रिफाइनरी केंद्र शामिल हैं। यह उन युवाओं के लिए...