नई दिल्ली, अगस्त 15 -- अगर आप भी किसी बड़ी सरकारी और नामी कंपनी में अपना करियर बनाने का ख्वाब देख रहे हैं तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। कंपनी ने साल 2026 के लिए एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये नौकरियां कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए दी जाएंगी। 14 अगस्त 2026 को जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रेजुएट इंजीनियर, ऑफिसर (मार्केटिंग), लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर और अलग-अलग ग्रेड में डिप्लोमा इंजीनियर जैसे कई अहम पदों पर बहाली होनी है। आइए, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में तफसील से जानते हैं।कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई? अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि एप्लीकेशन विंडो 14 अगस्त से ही खुल चुकी है। फॉर्म भरने की आखिर...