नई दिल्ली, मार्च 11 -- IOCL Apprentice Recruitment 2026: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने मार्केटिंग डिवीजन के पश्चिमी क्षेत्र में अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 405 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप भी सरकारी क्षेत्र की इस महारत्न कंपनी के साथ जुड़कर कौशल विकास करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।किन पदों पर होगी भर्ती? IOCL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में की जा रही है: टेक्नीशियन अप्रेंटिस: इसके अंतर्गत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस: इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन,...