नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 509 पदों पर ट्रेड, ग्रैजुएट एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।योग्यता- 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। 2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधारित मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जा...