नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे माहौल में देश की 3 सरकारी तेल कंपनियों ने सितंबर तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। IOC (Indian Oil Corporation), BPCL (Bharat Petroleum Corporation) और HPCL (Hindustan Petroleum Corporation) ने जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान कुल Rs.30,106 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट कमाया है। खास बात यह है कि इन कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री और LPG पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद रिफाइनिंग मार्जिन में भारी सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिले इन्वेंट्री गेन ने इनकी कमाई को मजबूत किया। तीनों कंपनियों का यह संयुक्त मुनाफा पिछले साल की समान...