Internship: AICTE ने दिया कनाडा में 12 हफ्ते की रिसर्च इंटर्नशिप का शानदार मौका, रहना-खाना सब फ्री
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- AICTE-Mitacs Globalink Research Internship 2027: विदेश में जाकर नामचीन प्रोफेसरों की देखरेख में रिसर्च करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ा मौका आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने कनाडा के मिटैक्स (Mitacs) के साथ मिलकर मिटैक्स ग्लोबालिंक रिसर्च इंटर्नशिप 2027 की शुरुआत की है। इस पहल के तहत भारत के होनहार छात्र कनाडा के टॉप यूनिवर्सिटीज में 12 हफ्तों के लिए पूरी तरह से फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप मई से सितंबर 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।किन्हें मिलेगा इस इंटर्नशिप का फायदा? यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E.), साइंस, टेक्नोलॉजी और गणित (STEM) विषयों में अंडरग्रेजुएट (UG) की पढ़ाई कर रहे फुल-टाइम छात्रों के लिए डिजाइन की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.