नई दिल्ली, मार्च 8 -- International Women's Day Speech in Hindi: आज 8 मार्च 2026 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह खास दिन उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। यह अवसर न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और भविष्य की चुनौतियों पर विचार करने का भी एक मंच है।वर्ष 2026 की खास थीम इस साल यानी 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई" पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य कागजी बातों से आगे बढ़कर धरातल पर ठोस कदम उठाना है ताकि महिलाओं को सही मायने मे...