नई दिल्ली, जून 3 -- Instagram के करोड़ों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अब आपको रील्स देखने में डबल मजा आने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर एक नया फीचर आ रहा है, जो रील्स को एपिसोड की तरह देखने की सुविधा देगा। दरअसल, मेटा एक नए 'Series' फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स अपनी मिलती-जुलती Reels को एक साथ ग्रुप करके व्यवस्थित कलेक्शन बना सकते हैं। इस तरह, अलग-अलग छोटे वीडियो एक व्यवस्थित सीरीज के एपिसोड में बदल जाते हैं। कंपनी ने टेकक्रंच को इस फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स और कंटेंट प्रोड्यूसर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। कंपनी के इस कदम से यह भी पता चलता है कि मेटा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो को केवल स्क्रॉल करने की बजाए ऐसे तरीके तलाश रहा है जिनसे लोगों को चल रही स्टोरीज, चैलेंज औ...