नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बाजार नियामक सेबी ने Inox क्लीन एनर्जी लिमिटेड को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सेबी ने इस कंपनी के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स को फिलहाल रोक दिया है। सेबी ने अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बिना कोई कारण बताए कहा है कि ऑब्जर्वेशन जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने 29 सितंबर को नियामक के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे।आईपीओ की डिटेल यह प्रस्तावित इश्यू भारत के प्राइवेट-सेक्टर के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। Inox क्लीन एनर्जी लिमिटेड की आईपीओ के जरिये 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर देवांश जैन द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्...