नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Infosys share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को निवेशकों की नजर इंफोसिस के शेयर पर होगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने शुक्रवर को शेयर बाजार की क्लोजिंग के बाद कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि इंफोसिस के शेयर के फ्यूचर पर ब्रोकरेज की क्या राय है।इंफोसिस के तिमाही नतीजे IT दिग्गज इंफोसिस ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सितंबर तिमाही नतीजे के लिए अपनी कमाई के आंकड़े जारी किए। इस तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,364 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 10.2 प्रतिशत बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि ...