नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Infosys result: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 12 पर्सेंट बढ़ा है। आमदनी 14 प्रतिशत के उछाल के साथ 48,211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 में अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को 1.5-3.5 प्रतिशत की तुलना में संशोधित कर 1.5-3 प्रतिशत किया है।कंपनी में नए सीईओ की नियुक्ति इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने आशीष कुमार दास को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित किया है। वह एक अप्रैल 2027 से कमान संभालेंगे। अभी सलील पारेख कंपनी के सीईओ हैं। उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल खत्म होने वाला है। इंफोसिस ने बताया कि आशीष कुमार दास अगले 5 सालों तक कंपनी की कमान संभालेंगे। वह अभी कंपनी के एनर्जी वर्टिकल के हेड हैं और तीन दशकों से ज्यादा स...