नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- स्मार्टफोन मेकर Infinix ने भारतीय मार्केट में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के लिए दिए गए खास शोल्डर ट्रिगर्स हैं। कंपनी फोन के साथ गेमिंग एक्सेसरीज का इकोसिस्टम भी दे रही है।Infinix GT 50 Pro की कीमत Infinix GT 50 Pro को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 69,999 रुपये है। फोन Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इसके साथ 24,999 रुपये कीमत का गेमिंग एक्सेसरीज बंडल भी दिया जा रहा है। इसमें GT NX Station, GT NX Controller, GT Coo...