नई दिल्ली, मार्च 21 -- शहर से लेकर कस्बे और गांवों में सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। लोगों के घरों में गैस खत्म हो रही और बुकिंग ना होने या बुकिंग के बाद सिलेंडर ना मिलने की समस्या से लोग जूझ रहे। ऐसे में लोग खाना पकाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप को खरीद रहे। लेकिन काफी सारे लोगों के मन में सवाल है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाना गैस चूल्हे पर खाना बनाने से सस्ता है या महंगा। अब अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा तो चलिए इसके गणित को समझते हैं। एक एलपीजी सिलेंडर में लगभग 14.2 किलो गैस होती है। जो लगभग 900 से 1000 रुपये तक अलग-अलग शहरों और गांवों में पड़ जाती है। अब अगर गैस चूल्हे पर 4 से 5 लोगों का खाना बनता है तो एक गैस सिलेंडर एक महीने के करीब चलता है। वहीं अगर सदस्य ज्यादा हो तो ये टाइम और कम हो जाता है। मतलब सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाएगा। यहीं ...