नई दिल्ली, मार्च 22 -- एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से काफी सारे लोग अपने घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे। लेकिन उनकी सबसे बड़ी परेशानी है कि ये इंडक्शन बार-बार खराब हो जा रहा और बनवाने के लिए वो दुकान के चक्कर लगा रहे। जहां पर रिपेयरिंग पार्ट भी आसानी से नहीं मिल रहे और इंडक्शन को बनने में समय लग जा रहा। अगर आपका भी इंडक्शन जल्दी-जल्दी खराब हो जा रहा तो खाना पकाते वक्त इन गलतियों को दोहराना अवॉएड करें।ज्यादा टेंपरेचर पर खाना ना बनाएं इंडक्शन पर टेंपरेचर मेंटेन करने के प्वाइंट होते हैं। लो टेंपरेचर या मीडियम टेंपरेचर पर जरूरत के मुताबिक ही खाना पकाएं। ज्यादा टेंपरेचर की वजह से पूरी प्लेट ज्यादा हीट होती है और अंदर के कंपोनेंट भी हीट होकर जल्दी खराब हो जाते हैं। क्योंकि इसकी वोल्टेज कैपेसिटी भी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से ज...