इंदौर, मार्च 18 -- Indore Fire: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के घर में लगी भीषण आग में आठ लोग जिंदा जल गए, जिसमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे भी थे। मरने वालों में बिहार के 6 लोग थे। यह भीषण आग शहर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में स्थित एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत में सुबह करीब 4 बजे लगी। अग्निकांड के पीछे बड़ी वजह घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट भी बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घर पर करीब 15 सिलेंडर रखे थे। हालांकि ब्लास्ट एक ही सिलेंडर में हुआ, लेकिन इसने आग को मामूली हादसे से भीषण अग्निकांड में बदल दिया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत घर के बाहर खड़े एक इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट पर हुए विस्फोट से हुई। इसके बाद आग तेजी से पूरे भवन में फैल ग...