नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Vaishno Devi Train: अगले महीने से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इस सीजन में लोग घूमने जाते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित वैष्णो देवी में भी लाखों भक्त पहुंचते हैं और माता के दर्शन करते हैं। उत्तरी रेलवे के जम्मू डिविजन ने ऐसे में भीड़ से निपटने के लिए ठोस तैयारी की है। उसने गुरुवार को नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की 40 अतिरिक्त फेरियों की घोषणा की, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जम्मू के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेन की जबरदस्त लोकप्रियता और पिछली यात्राओं के दौरान 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी को देखते हुए, 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक ट्रेन की सेवा बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। उन्...