नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: भारतीय सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के जोश ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों से इस बार पहली बार आवेदकों की संख्या एक लाख के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। पूर्वांचल के युवाओं में देश सेवा का ऐसा जज्बा दिखा है कि पिछले सत्र के मुकाबले आवेदनों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार के अनुसार, वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जनपदों से कुल 1,07,155 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है, जो यह दर्शाती है कि योजना को लेकर युवाओं में स्वीकार्यता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.