नई दिल्ली, मई 19 -- Indian Army Agniveer Admit Card 2026 : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर जीडी भर्ती और अग्निवीर ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1 से 12 जून तक देश के 206 शहरों में कुल 403 केंद्रों पर 22 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच 'ज्वाइन इंडियन आर्मी' वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। हालांकि अभी उन्हीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th) अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं जिनकी परीक्षा 1 और 2 जून को ली जाएगी। इससे पहले 15 मई को जेसीओ आरटी, सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेशन के एडमिट कार्ड भी आ चुके हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th) और...