नई दिल्ली, जुलाई 10 -- India vs England 4th T20I Who Won Yesterday match- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई की रात ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली मेजबान टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। 2-0 से सीरीज में आगे चल रही इंग्लैंड की टीम ने चौथा टी20 जीतकर 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। 5वां और आखिरी टी20 शनिवार 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेला जाना है। चौथे टी20 में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के दम पर मेजबानों के सामने 159 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की कमाल की पारियों के दम पर 13.5 ओवर में ही 9 विकेट रहते चेज कर लिया।फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने खोले...