नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- मार्केट की वोलैटिलिटी यानी उठापटक मापने वाला इंडिया VIX पिछले कुछ समय से जोरदार बढ़त में है। सितंबर की शुरुआत से यह 36% से ज्यादा चढ़ चुका है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक करीब 61% की बढ़त दिखा चुका है। इसकी वजह मार्केट में बढ़ी अस्थिरता और भू-राजनीतिक कारणों से पैदा हुई अनिश्चितता है। इंडिया VIX के लिए 9 से 12 की रेंज को निचला बैंड माना जाता है, जबकि 12 से 15 को सामान्य रेंज। फियर इंडेक्स यानी डर का सूचकांक अभी भी सामान्य रेंज के करीब है, लेकिन सितंबर से इसकी लगातार बढ़त बताती है कि तेज इंट्राडे उठापटक के लिए तैयार रहना चाहिए। 1 जनवरी 2026 को 8.72 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद वोलैटिलिटी इंडेक्स मार्च तक बढ़ता रहा और 28.91 तक पहुंच गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते तेल की कीमतों में तेज उछाल थी। ...