नई दिल्ली, जुलाई 3 -- कॉमेडियन समय रैना का मशहूर और अनफिल्टर्ड टैलेंट-कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सीजन 2 के पहले एपिसोड के बाद में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आए थे। वहीं अब इसका दूसरा एपिसोड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।कब आएगा एपिसोड 2? वैसे तो समय रैना ने वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया था कि उनके शो का हर नया एपिसोड हर दो हफ्ते बाद शनिवार को रिलीज किया जाएगा। इस हिसाब से दूसरा एपिसोड को कल यानी शनिवार, 4 जुलाई को ड्रॉप होगा। लेकिन समय ने पोस्ट शेयर कर दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदल दी है। यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट क्या पैसों के लिए गईं समय के शो में? एक्ट्रेस का जवाब सुन सब हंसेअब कब और कितने बजे आएगा दूसरा एपिसोड? अब 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड 3 जुलाई यानी आज आन...