नई दिल्ली, फरवरी 26 -- India Post GDS Result 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया था, वे लगातार रिजल्ट की तारीख जानने की कोशिश कर रहे थे। अब ताजा जानकारी के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जा सकती है, जिससे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट इसी महीने के आखिर तक या मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ही अपना नाम देखना होगा। किसी भी उम्...